deviancy versus differences
मेरी एक प्रिविलेजड महिला लेखिका के 'पतनशील पत्नियाँ' शब्द के इस्तेमाल पर घोर आपत्ति है। उन्हें कभी उन लाखों औरतों की ज़िंदगी भी जी कर देख लेनी चाहिए जिनको ये तमग़ा समाज देता है। ख़ुद को सेफ़ रख कर ऐसे शब्द बोलना बहुत आसान है। औरतों के बीच काम करने वाली और कोई भी फ़ेमिनिस्ट ऐसे शब्द नही इस्तेमाल करेगी! वो भी किताब के नाम में!
मैं अपने किसी भी क्लांइट को इस नाम से नही जानना चाहूँगी। वो पूरी तरह इंसान है और वही इज़्ज़त की हक़दार जो एक शादीशुदा औरत को मिलती है। (वो शादीशुदा जो सिर्फ ख़ुद को अलग दिखाने के लिए रंडी या पतनशील का इस्तेमाल कर रही हो!)
पतनशीलता का मतलब इनके हिसाब से ये है कि समाज द्वारा तय प्रतिमानों से deviate होना न की समाज द्वारा व्याख्यित। आज ४९७ के हटने के बाद ये शब्द हल्का हो गया है क्योंकि महिलाओं या पुरुष द्वारा जारकर्म अपराध नही रहा। एक क़ानून में deviancy थी जो हट गई। ऐसी और बहुत सी deviancy क़ानून से ज्यादा हमारे दिमाग़ में बाक़ी है!
जिस दिन हम deviancy से उठ कर differences में बात कर पाएँगे उस दिन सही में बदलाव होगा। प्रिविलेजड अकसर deviancy की ही बात करते है!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें