बहरे भक्त

गणेश जी दूध पी रहे है भैया, सुना तुमने?

मुसलमान पाकिस्तानी है, सुना तुमने?

चुटिया कट रही है, सुना तुमने?

हिंदू ख़त्म हो रहे, सुना तुमने?

ग़रीबी में दस बच्चे पैदा करो, सुना तुमने?

हिंदू धर्म को ख़तरा है, सुना तुमने?

मुस्लिम वहशी दरिंदा है, सुना तुमने?

हिंदू का ख़ून पानी हो गया, सुना तुमने?

मोदी देश को बचा रहा है, सुना तुमने?


सुना नही अब तक?

रुको तुम्हें एक वॉट्सएप फ़ॉर्वर्ड करते है!

सिर्फ यही सुनता है?

तुम मूर्ख हो बहरे हो 

ये साबित करने की ज़रूरत नही है!

क्योंकि जो सुनना चाहिए वो नही सुना तुमने!


बच्चे स्कूल में नही जा रहे है, नही सुना तुमने!

बेरोज़गारी बढ़ रही है, नही सुना तुमने!

भुखमरी बढ़ रही है, नही सुना तुमने!

अंबानी अडानी लूट रहे है, नही सुना तुमने!

जन्म देते माएँ मर रही है, नही सुना तुमने!

लड़कियाँ कोख में मारी जा रही है, नही सुना तुमने!

औरतें पीटी जा रही है, नही सुना तुमने!

हर मिनट बलात्कार हो रहे, नही सुना तुमने!

ग़रीबी बढ़ रही, नही सुना तुमने!

उद्योगपति ज़मीन छीन रहे, नही सुना तुमने!

पानी नदी दूषित हो रहे, नही सुना तुमने!

हवा ज़हरीली हो रही, नही सुना तुमने!


फिर भी सुन रहा हो तो

तो मेरी एक बात और सुन लो

तुम्हारे कान पक गए है

इलाज करवा लो

इससे पहले की बहुत देर हो जाए!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विमुक्त जाति

ब्राह्मणवाद की खरपतवार

मैं मालिक हूँ!