स्वायत्तीकरण की राजनीति

स्वायत्तीकरण की राजनीति बहुत ही सक्रिय प्रक्रिया है, ये स्थिर और जड़ नही बल्कि समय अनुसार नये रूप मे अवतरित होती रही है!

प्रतिरोध एक व्यापक रूप है, प्रवासी ताक़त की तरह, कोई उठता हुआ विद्रोह, एक चुनौती देती सोच।

पर जब ये अनोखा बाग़ी किसी तरह बच जाता है और बढ़ने लगता है तो वो समय हो जाता है समझौते का, अंदर से और बाहर से।

ब्राह्मणवाद के ख़िलाफ सभी संप्रदाय चाहे वो कबीरपंथी हो या सिख या कनफटे योगी(नागपंथी) सब का स्वायत्तीकरण हो जाता है। गल्प कथायें बना कर विद्रोह के सब अंश को मिटा दिया जाता है। 

कबीर और रैदास को पक्के ब्राह्मण होने के सारे सबूत तैयार कर दिये जाते है, पूर्व जन्म तक खींच कर कहानी को पक्का बनाया जाता है। रामानंद पैदा किये जाते है ताकि कबीर के ऊपर बैठाए जाए। आज बाबा गोरखनाथ का पंथ ब्राह्मणी गोरखधंधे में लिप्त अपनी जड़ो को पता नही कहा छोड़ आया है।

ये याद रखने वाली बात है की ऐसे ज़बरन समझौते, समझौता करने वाले और हड़प करने वाले दोनो को स्वरूप बदल देता है। ये हड़प करने वाला फिर ३३ करोड़ देवी देवता और ढेरों विपरीत बातों के साथ सनातन कहलाता है।

जब से यूरोपियन्स ने बुद्ध का उद्गम और मौर्य राज्य के भारत में होने को स्थापित किया तब से गौतम बुद्ध को भी वैदिक धर्म की तरह साबित करने की होड़ लग गई है। हिंदू धर्म बौद्ध धर्म साथी हो गए। वो बौद्ध धर्म जिसके दुनिया में यहा से ज्यादा अनुयायी है, ये असहज कर देता है। अगर दोनो साथी है तो मुग़ल राज्य के ख़त्म होने पर पेशवाई मराठे मथुरा और काशी के मंदिर और घाट के साथ बौद्ध स्तूप की भी मरम्मत करवाते! शायद साकेत की भी! क्योकि हम विध्वंस करने वालों को जानते है हमें इस गुत्थी को ज्यादा समझने की ज़रूरत नही है। 

स्वायत्तीकरण को तहत नए तरीक़े इजाद होते रहें है।

जब बौद्ध धर्म ख़तरा हो जाता है तो गौतम अवतार हो जाते है, जगह और समय बेहतर हो तो अवतार नही रह जाते। जब यादवों से समझौता करने का समय हो तो कृष्ण गीता कह डालते है, नही तो तुलसी यादवों को शूद्र बना देते है।

स्वायत्तीकरण की प्रक्रिया स्थिर नही है ये समय जगह के अनुसार बदलती रही है!

~संजय यादव


ये तो संजय की थ्योरी हुई। मैं इसे एक कदम आगे ले जाती हूँ चाहे ब्राह्मणवाद हो, नाथपंथ हो, कबीरपंथ हो या सिख धर्म या अंबेडकरवाद जब तक एक व्यक्ति तक सीमित होता है तो विशुद्ध रहता है जैसे ही इसे एक संस्थान की तरह स्थापित करने की शुरुआत होती है इसमें बदलाव आना शुरु हो जाता है। ब्राह्मणों को सत्ता दी गई इसलिए वो ताक़तवर बने। जो सत्ता में होगा वो स्वायत्तीकरण करेगा। बड़ी मछली छोटी मछली को खाएगी। ये प्रकृति का नियम है। छोटी मछली जब तक ताक़तवर नही होती तब तक विद्रोह नही कर सकती। छोटी मछली कुछ समय के लिए डॉरमेंट या कही और स्थानान्तरित हो सकती है। संख्या बल और आत्म बल पर चिकानो मूवमेंट (और भी ढेरों शोशल एक्शन प्रोग्राम) जैसा भी कुछ कर सकती है

वादों की रस्सा कस्सी चलती रहेगी जब तक राज्य है! राज्यों में लोकशाही एक दिव्य स्वप्न है। सिवाय क़बिलाई संस्कृति के लोकशाही कही देखी हो तो जरूर बताएँ! उसे समझने के लिए इंसान बनना ज़रूरी है, जिसने सिर्फ पावर का उपयोग किया हो उसकी भाषा में समरसतावाद आना मुश्किल है।


The politics of appropriation is a dynamic ever changing process, it does not crystallise into an archaic pattern always but seeks new processes and strategies. One set pattern is to oppose, like any colonising force, a rising rebellion, a challenging idea. Once the prodigal rebel survives and grows beyond control it is time to accommodate -- both from within and without. All anti brahmanical sects such as the kanfatas and Kabir panthis or Sikhs, eventually get appropriated and myths created to erase the real traces of rebellion. Kabir and raidas are given "pure" bloodlines which may stretch into previous births, or an aptly located guru such as Ramananda is bestowed upon Kabir. Gorakhnath's centre is now a hub of

militant brahmanism totally alien to its roots. It must be remembered that each such forced accommodation changes both the accommodated as well as the one who swallows. It is this swallowing that then sublimates in teeming contradictions and 33 crore deities.

Since the Europeans found Buddhist roots in India and established the Mauryan, the drift is to now own Gautama as one of our own, his faith born out of the same Vedic womb. A sister faith. Today Buddhism has more adherents worldwide to severely discomfort its land of birth. If they were a sister concern the Marathas under Peshwas, running amok after the decline of Mughals would have restored not just temples and ghats of mathura and Kashis but also their stupas viharas. Even Saket perhaps. Since we know the prime destroyers we needn't bother too much about this mystery.

Within the same agenda of appropriation new strategies keep evolving.

At a time when Buddhism is a threat gotama is declared an avatar, when times are better or in convenient spaces, his avtarhood is withdrawn. At a certain time Yadavs need to be accommodated so Geeta springs forth from Krishna, when such a need recedes tulsi declares them shudra.

Appropriation processes and their renderings respond to the need of the times. They are not static or fossilised.

- Sanjay Sir

Crucially, myths remove any role for the reader in constructing meanings. Myths are received rather than read. A message which is received rather than read does not require an interpretation through a code. It only requires a certain cultural knowledge(here brahmean episteme). (One might add that it also needs a certain form of life <brahmean life> corresponding to the resonance of this knowledge).

- Faqir Sir


(pic credit - Bhavin Patel - The Colonization of Ambedkar page)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विमुक्त जाति

ब्राह्मणवाद की खरपतवार

मैं मालिक हूँ!