सशक्तिकरण के अवरोध
"A big part of justice is understanding, or trying to understand, the emotional landscape of others." Teju Cole. डर कितना डरावना लगता है जब तक वो हम पर हावी होता है। कल शाम तीन किशोरियों का मन हुआ की हम उन्हें दौड़ा कर लाए। बढ़ती उम्र में लड़कियों को घर से निकालना बंद जो हो जाता है , सो सबसे पहली डिमाण्ड यही होती है , बाहर चले ? हमें भी पता है चाहे पूरे दिन गतिशील होने के महत्व को समझाया जाए पर जब तक अनुभव न हो तब तक सब बेमानी है। तीनों १२ - १४ साल की थी पर दौड़ना शुरु किया तो मानसी दौड़ नही पा रही थी। कमजोरी के साथ दो मिनट में उसकी साँस फूलने लगी। कहने लगी मुझे नही जाना , थक गई मैं तो। हमनें कहा चलों कोशिश करो। जैसे तैसे २०० मीटर चले होंगे तो बहुत तेज़ आधी आने लगी और अंधेरा हो चला। मानसी बहुत बूरी तरह डर गई। " मुझे नही जाना , पेड़ गिर जाएगा , घर चलो !" हमनें कहा नही गिरेंगे तो बोली मेरी दीदी ने बताया कि आँधी में पाँच ...