धर्म और औरत

सबरीमाला की तरह पूरे देश में ढेरों ऐसी जगह है जहा महिलाओं का जाना मना है और इसे रोकने के लिए अजूबों ग़रीब किंवदंती है। चलिए दो मैं सुनाती हूँ जानकार और जोड़ सकते है। 

कन्नौज में मक्का मदीना के नाम की एक मज़ार है वहाँ औरतें नही जा सकती। कहानी है कि एक महिला पुरुष के वेष में वहाँ घुसने की मंशा से निकली तो वो मजार के सीढ़ी पर पैर रखते ही पत्थर की बन गई। ये कब हुआ किसी को नही पता। दूसरा कहा जाता है कि कोई पक्षी अगर ऊपर से गुज़रे तो वो मर जाता है। 

सहारनपुर में एक फ़िरोज़ाबाद पीर बाबा की मजार है। कहा जाता है कि वो ज़मीन से १० फ़िट ऊपर था। पहले महिलाएँ ऊपर जा कर मजार के अंदर जा सकती थी। पर एक बार एक 'गलत' महिला अंदर जाने लगी। उसके हर क़दम से मजार धँसती गई और आज १० फ़िट ज़मीन के नीचे है। तब से महिलाओं का जाना बंद है। ये कब हुआ इसका कोई पता नही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विमुक्त जाति

ब्राह्मणवाद की खरपतवार

मैं मालिक हूँ!