समाजिक कार्यकर्ता क्या न करे!
वो बातें जो किसी भी महिलाओं के साथ काम करने वाले समाजिक कार्यकर्ता के लिए निषेद है क्योंकि के अपने में उनमें बची हुई पितृसत्ता की सूचक है!
- महिला ही महिला की दुश्मन है।
- ये गंदी औरत है।
- इस औरत ने ग़लती की होगी तभी इसके पति ने इसे पीटा है।
- लड़कियाँ ही लड़कों से गलत हरकत करवाती है। ये सही होगी तो लड़कों की हिम्मत नही होती!
- शादी से पहले या बाद में पुरुषों से दोस्ती गलत है!
- औरतों को सम्मान तभी मिलता है जब वो सम्मानजनक काम करती है। घर में काम करने वाली का क्या सम्मान!
- औरतें के बस में नही है की वो सुरक्षा कर पाए। ये तो पुरुष ही कर सकते है।
- भारी और मुश्किल काम औरतें नही कर सकती!
- अनपढ़ औरत है ये तो पढ़े लिखों के सामने चुप रहे तो बेहतर है।
- औरतें बुज़ुर्गों के सामने बैठेगी तो उनका कोई सम्मान नही बचेगा।
- उसके तो ढेरों बॉयफ़्रेंड है बदचलन औरत है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें