उत्कृष्ट शिक्षा के संस्थान

हमारी ख़ुबी जो कही खो गई है और हमारी कमी जो हमें आगे बढ़ने नही दे पा रही है, इन दोनों के लिए नई पीढ़ी को नया और सही पढ़ने की बहुत ज़रूरत है। पढ़ाई वो हो जो बच्चे की चाह हो और हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है!

ब्राह्मण चाहता है की हम जी हजूरी करते रहे और हमारा बौद्धिक स्तर नही बढ़े, इसलिए हमारे बच्चों को आर्मी/ पुलिस में सिपाही, नर्स या आंगनवाड़ी वर्कर, पटवारी, टीचर या आटीआई/डिपलोमा तक के सपने दिखाए जाते है। बहुत कुछ ऐसी पढ़ाई है जिससे नई पीढ़ी का बौद्धिक विकास होता है उससे हमारे बच्चे वंचित रहते है। सभी उच्च सरकारी संस्थान की हमें जानकारी नही है। ऐसा नही की ये हमारे पहुँच से बाहर है। ये प्राइवेट इंजिनियरिंग या मेडिकल कॉलेजों से कही ज़्यादा सस्ते और बेहतर गुणवत्ता के है। हर बच्चे में कुछ ख़ासियत होती है जिसे हमें निखारने की ज़रूरत होती है। बच्चो के गुणों को बचपन से पहचान कर उन्हें सही मार्गदर्शन देने की ज़िम्मेदारी हम पर है। बच्चों को नौकरी के लिए पढ़ाई करके, ज्ञानार्जन हो ऐसी पढ़ाई को बढ़ावा देना चाहिए!

ये एक ऐसी लिस्ट उन ख़ास इंस्टिट्यूट की जिन्हें बहुत कम लोग जानते है। यहाँ से आगे बढ़ने के मौक़े अनेक है! ये पूरे देश में फैले हुए है। ज़्यादा जानकारी जैसे कोर्स, एडमिशन, जगह, सीट सब इंटरनेट पर उपलब्ध है। इनके अलावा हर प्रदेश में कुछ चंद अच्छी यूनिवर्सिटी है जो इतिहास, ललित कला, साहित्य, संगीत के लिए जानी जाती है। अपने बच्चों को बचपन से किसी एक के लिए तैयार करे! सभी 10+2 के बाद के लिए है! कुछ के लिए डिग्री ज़रूरी है! बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सदैव प्रेरित करना चाहिए।

  1. National institute of design (NIḌ), Ahmedabad, Gandhinagar, Bangalore - नया डिज़ाइन हमेशा कुछ नया करने को उत्सुक बच्चे
  2. National institute of fashion technology (NIFT) - कपड़े के नए डिज़ाइन और नए फ़ैशन की चाह
  3. National law university (NLU) - न्याय और सही ग़लत क़ानून को जानने की चाह, इंसाफ़ दिलाने की चाह
  4. English and foreign languages university (EFLU) - Hyderabad, Lucknow - भाषा का शौक़, कविता, कहानियों गढ़ने की चाह
  5. Indian Statistical Institute (ISI) - Kolkatta - डेटा से जानकारी को समझने की चाह
  6. Indian Institute of Population Studies (IIPS) Mumbai - सेंसस के डेटा पर शोध
  7. Indian institute of Media and Communication (IIMC) - जर्नलिस्ट बनने की चाह
  8. Film and Television Institute of India (FTII) - एकटर डायरेक्टर बनने की चाह
  9. National School of Drama (NSD) - नाटक का शौक 
  10. Jawahar Lal University (JNU) - सभी तरह के शोध जैसे इतिहास और संस्कृति का सबसे बेहतर इंस्टीट्यूट 
  11. Tata Institute of Social Sciences (TISS) - समाजिक सेवा की चाह
  12. National Dairy Research Institute (NDRI) - दूध से जुड़ा शोध
  13. Indian Agricultural Research Institute (IARI) - Pusa institute - खेती की चाह
  14. Indian Vertinary Research Institute (IVRI) - जानवर के इलाज और रखरखाव का शौक़ 
  15. Institute of Hotel management (IHM) - अच्छा खाना बनाना परोसने का शौक़ 
  16. School of Planning and Architecture (SPA) - भवन निर्माण (आर्किटेक्चर) का शौक
  17. Indian institute of Science (IISc) - वैज्ञानिक शोध की चाह 
  18. Indian institute of Space technology (IIST) - अंतरिक्ष को जानने की उत्सुकता
  19. Indian institute of Science Education and Research (IISER) - वैज्ञानिक सोच पर शोध
  20. Chartered Accountancy - आर्थिक लेखाजोखा रखना 
  21. Institute of Company Secretary of India (ICSI) - कंपनी को संभालने वालों के सेक्रेटरी बनने की चाह
  22. Indian School of Mines (ISM) - खान खनिजों के शोध
  23. Forest Research Institute (FRI) Dehradun - जंगलों पर शोध
  24. Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants. Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants (CIMAP) - औषधीय और ख़ुशबू वाले पौधों पर शोध
  25. National Institute of Hydrology (NIH) Roorkee - पानी नदी पर शोध
  26. National Environmental Engineering Research Institute (NEERI) - पर्यावरण पर शोध
  27. National Defence Academy (NDA) - देश की रक्षा की चाह
  28. Indian Institute of Management (IIM) - प्रबंधन करने की चाह, लोगों के साथ मिल कर काम करने की चाह
  29. Indian institute of Technology (IIT) - इंजीनियरिंग और प्रोधौगिकी के बेहतर इन्स्टिट्यूट 
  30. All india institute of Medical Sciences - मेडिकल का सबसे बेहतर इन्स्टिट्यूट 
  31. Armed Formed Medical College - आर्मी डॉक्टर बनने की चाह
  32. National institute of Event Management (NIEM) - बड़े सफल कार्यक्रम करने की चाह
  33. Homi Bhabha National Institute (HBNI) - परमाणु ऊर्जा पर शोध
  34. National Institute Of Food Technology, Entrepreneurship & Management (Niftem) - खाद्य प्रदार्थ को बेहतर कर बेचने की चाह
  35. Institute of Chemical Technology (ICT) Mumbai - पेट्रोलियम और अन्य केमिकल पर शोध
  36. Footwear Design and Development institute (FDDI) - जूतों के डिज़ाइन पर शोध


(ये लिस्ट पूरी नही है! हर बच्चे के शौक के हिसाब से और भी ढूँढा जा सकता है।)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विमुक्त जाति

ब्राह्मणवाद की खरपतवार

मैं मालिक हूँ!