मैं मालिक हूँ!

लड़की गाड़ी है और लड़का ड्राइवर। लड़का ही लड़की को कंट्रोल कर सके है। आप कह रहे दोनो गाड़ी के पहिये है तो हैंडल किसके हाथ में होवे। हैंडल तो हमेशा पुरुष के हाथ में होवे। आदमी में बिना औरत की क्या ज़िंदगी है। अकेली औरत तो दीवार पर सर फोड के मर जावे है। उसे तो वक़ील को कह कर इतना ज़लील करवाउँगा की कही की रहेगी। मेरी उम्र निकल जाएगी तो कौन शादी करेगा। आप  झूठा खाना पसंद करेंगी! पुलिस को पैसा दे कर मैं उसे उठवा दूँ। क्यों करूँ प्यार से बात जो सुने तो एक कस की चपाट पड़ेगी तभी अक़्ल ठिकाने आने की है। मै क्यूँ झुकूँ पति पत्नी के पैर छुएगा तो प्रलय जाएगा। काली बन रही आज की लड़कियाँ। सबको मारे फिर रही थी। शिव जी  ने छाती पर पैर रखा तो जीब बाहर गई! बनना है तो पार्वती बने।

आज साक्षात पितृसत्ता के दर्शन हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विमुक्त जाति

ब्राह्मणवाद की खरपतवार