मनोभाजन
अपना नाम बताओ!
बुदबुद...
मेरा नाम अमिता है, आप का क्या है?
बुदबुद...
मेरे नाम की स्पैलिंग है a m i t a. आपकी क्या है?
M बुदबुद...
m a आगे। मेरी तो a m i t a है। आप भूल गए लगता!
M a d h u मधु
ओह आप मधु मै अमिता चलो हो गई दोस्ती!
आप की उम्र कितनी है?
बुदबुद...
मेरी ४७ है। अपनी बताना।
बुदबुद....
मेरा जन्म का साल १९७१ है। आपका १९६५ है (सफ़ेद बालों देख कर)
दो हज़ार बुदबुद
अभी तो २०१८ है। आप अठारह के हो मेरा तो १९७१ में हुआ है।
१९७२
ओह तुम तो एक साल छोटी हो मुझसे!
(सड़क से रेस्क्यू की गई स्किजोफ्रिनिया ग्रस्त महिला और मेरी बातचीत का एक अंश)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें