समाजिक विज्ञान की अहमियत
"समाजिक विज्ञान आज तक युद्ध और आतंकवाद नही रोक पाई। न जाने कितनी थ्योरी बन चुकी है पर सब फेल।"
कल पापा के एक स्टेटमेंट ने सोचने पर विवश कर दिया। बच्चा इंटेलिजेंट होता है तो बाय डिफौल्ट साइंस मे चला जाता है। बीच मे हुआ तो कॉमर्स या लॉ, फिसड्डी हुआ तो ह्यूमेनिटीज!
साइंस के बच्चे को समाजिक ज्ञान से दूर रखा जाता है! और ह्यूमेनिटी के बच्चे गणित से दूर भागते है। शायद यही कारण है की कुछ सही रिसर्च नही हुआ है! समाजशात्री qualitative analysis तो भी कर लेते है पर Quantitative analysis से घबराते है। होता भी है तो बहुत बेसिक! ज्ञान को कंमपार्टमेंट मे रखने मे यही बुराई है। होलिस्टिक understanding नही होती। खैर ये पोस्ट करने के दो मकसद है। एक विडियो देखिए और पर्फेक्ट शादी का गणित जानिए। दूसरा मैने TISSNET क्लीयर कर दिया है, इस ऊम्र मे जब अपने कैरियर के २२ साल टेकनोलोजी को दे चुकी हूँ, नयी राह पकडना कैसा रहेगा! आपके सुझाव चाह रही हूँ!
https://www.youtube.com/watch?v=H2vN2QXZGnc
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें